पंजाब के लुधियाना में विदेश से कॉल कर खुद को गैंगस्टर बताकर धमकाने का मामला सामने आया है। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अमृत इंडो कनैडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडियां खुर्द (लुधियाना) से संबंधित है। 14 जनवरी को आई थी धमकी भरी काल पीड़ित नवजोत सिंह के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को उसके पिता हरिमंदर सिंह के मोबाइल नंबर पर +1 (317) 365-8671 से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को “डॉनी बंबा गैंगस्टर” बताते हुए धमकी दी। पहले कॉल काट देने के बाद आरोपी ने दोबारा मैसेज और कॉल कर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पीड़ित या उसके परिवार के सदस्य को नुकसान पहुंचाया जाएगा। आरोप है कि इसके बाद कई बार कॉल कर डरा-धमकाकर फिरौती मांगने की कोशिश की गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कॉल और मैसेज के तकनीकी पहलुओं की जांच कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश या अनजान नंबरों से आने वाली धमकी भरी कॉल्स पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Source link
लुधियाना में स्कूल प्रबंध को धमकी: गैंगस्टर डोनी बल के नाम से मांगी रंगदारी,बोला-जहां काबू आ गए नुकसान कर देंगे – Ludhiana News
- Share



