जालोर में किडनैपिंग के शक में युवकों को बंधक बनाया:  10 साल के बच्चे को रास्ता दिखाने के लिए साथ ले गए थे, पीछा कर पकड़ा – Jalore News

जालोर में किडनैपिंग के शक में युवकों को बंधक बनाया: 10 साल के बच्चे को रास्ता दिखाने के लिए साथ ले गए थे, पीछा कर पकड़ा – Jalore News




जालोर में गांव के लोगों ने स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को किडनैप के शक में पकड़ लिया। करीब 3 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान युवकों को बंधक भी बनाया लिया। मामला जिले के बागाड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बागरा थाना क्ष्ज्ञेत्र निवासी हमीद और तालिब ने 10 साल के बच्चे से रास्ता पूछा था। रास्ता भटक न जाए इसलिए वे बच्चे को साथ ले गए। लेकिन, किडपैनिंग के शक में गांव वालों ने उनका पीछा कर पकड़ा और कमरे में बंद कर दिया। रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों में राजीनाम हुआ। पुलिस ने भी पाबंद कर दोनों को छोड़ दिया। वहीं इस मामले में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
बच्चों के साथ खेल रहा था, 10 किलोमीटर तक पीछा किया सायला थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बातया कि गांव में बच्चे खेल रहे थे। शाम करीब 5 बजे कार सवार हमीद और तालिब गांव में आए। यहां उन्होंने पास के एक गांव में जाने का रास्ता पूछा। 10 साल के बच्चे ने जाने का रास्ता बताया तो कार सवारों ने उसे साथ में चलने के लिए कहा। इसके बाद वह उनके साथ कार में चला गया। इसी दौरान वहां खेल रहे दूसरे बच्चों को लगा कि कार सवार दोनों युवक किडनैप कर ले गए तो उन्होंने उसके घरवालों और गांव के लोगों को बताया। इस पर परिजनों और ग्रामीणें ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर उसे ढूंढना शुरू किया। शाम करीब 7:30 बजे कार सवारों को पकड़ गांव में ले आए और यहां एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान इनसे मारपीट का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर बागोड़ा और सायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक किसी धार्मिक स्थान पर जा रहे थे। रास्ता नहीं भटक जाए इसलिए बच्चे को साथ ले लिया और कहा कि वह आते समय दोबारा उसे यहां छोड़ देंगे। थानाधिकारी ने बातया कि गांव के लोगों को गलतफहमी हो गई थी। शांतिभंग में दोनों युवकों को पकड़ पाबंद कर छोड़ दिया गया है। ​दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट