राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर ये केमिकल ले आए थे। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। अपने घर पर पीया केमिकल आलोली निवासी हरदयाल सिंह ने बताया – 10 फरवरी को परिवार में शादी थी। घर के बाहर खेत में पांडाल लगाया गया था। अगले दिन कुछ लोग खाने लेने घर आए और यहां साफ-सफाई की। बर्तन साफ करने के लिए केमिकल मंगवाया गया था। घर लौटते समय वे कई बोतलें अपने साथ ले गए। आशंका है कि 12 फरवरी की शाम को घर पर इनमें से कुछ लोगों ने ये केमिकल पी लिया था। सभी की हॉस्पिटल में मौत कुछ मिनटों बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने उन्हें गंगापुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां गुरुवार रात को तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को भीलवाड़ा के हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एक मौत भीलवाड़ा में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। वहीं, सनू (22) पत्नी पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है।
Source link
- Home
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान- शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत: मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें – Bhilwara News
राजस्थान- शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत: मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें – Bhilwara News
- Share



