11000 वोल्ट के करंट की चपेट में आए 8 मजदूर:  गुजरात के मेहसाणा की घटना, अचानक चल पड़ी क्रेन को रोकने में हुआ हादसा, 2 की मौत

11000 वोल्ट के करंट की चपेट में आए 8 मजदूर: गुजरात के मेहसाणा की घटना, अचानक चल पड़ी क्रेन को रोकने में हुआ हादसा, 2 की मौत


  • Hindi News
  • National
  • 8 Workers Collapse After Receiving 11000 Volts Of Electricity In Gujarat

मेहसाणा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटना रविवार की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। 

गुजरात के मेहसाणा में 8 मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है।

क्रेन को रोकने में हुआ हादसा अहमदाबाद-मेहसाणा राजमार्ग पर मंडाली गांव स्थित फैब हिंद कंपनी की एक क्रेन बिना ड्राइवर के ही ढलान पर लुढ़कने लगी। क्रेन को रोकने 8 मजदूर दौड़े। इसी दौरान क्रेन का बूम बिजली के तारों को छू गया और सभी मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

क्रेन ऑपरेटर और चौकीदार की मौत हादसे में चौकीदार अमित आर्य और क्रेन ऑपरेटर महंत अभिमन्यु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाकी 6 लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा गार्ड अमित आर्य के पिता भी पास ही की एक अन्य कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। दोनों रोजगार के लिए मध्य प्रदेश से गुजरात आए थे।

मृतकों के नाम

  • महंत अभिमन्यु, बिहार
  • अमित आर्य, मध्य प्रदेश

घायलों के नाम

  • दीपक अशोक चौधरी, बिहार
  • मित्ररंजन कुमार धर्मेंद्र चौहान, बिहार
  • राहुल कुमार राजकुमार पटेल, बिहार
  • राहुल कुमार बैरिस्टर चौहान, बिहार
  • सनोजकुमार लालनभाई राजभर, उत्तर प्रदेश
  • बिकसिंध संजयभाई चौधरी, उत्तर प्रदेश

———————————

गुजरात की ये खबरें भी पढ़ें…

पार्टनर ने करवाया था अहमदाबाद के बिल्डर का मर्डर:25 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर था विवाद,

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को हुए नामी बिल्डर हिम्मतभाई रूडाणी की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। बिल्डर की हत्या उनके पूर्व पार्टनर मनसुख लाखाणी ने करवाई थी। हत्या की वजह दोनों के बीच 25 करोड़ रुपए लेनदेन थी। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें…

सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी:बीमा क्लेम पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल

गुजरात के सूरत में 32 करोड़ के हीरा चोरी केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी कंपनी का मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ही निकला। उसने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए साजिश रची थी। वेंद्र ने साजिश में अपने दोनों बेटों, ड्राइवर और उसके दो साथियों को शामिल किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट