नालंदा से लापता 8 छात्राएं पटना में हुईं बरामद:  स्कूल के लिए घर से निकलीं थीं, राजगीर में टूरिस्ट गाड़ी में बैठते सीसीटीवी में दिखीं – Nalanda News

नालंदा से लापता 8 छात्राएं पटना में हुईं बरामद: स्कूल के लिए घर से निकलीं थीं, राजगीर में टूरिस्ट गाड़ी में बैठते सीसीटीवी में दिखीं – Nalanda News



पटना के गांधी मैदान के पास बरामद हुईं लड़कियां।

नालंदा में 2 स्कूल की 8 छात्राएं गुरुवार को लापता हो गईं थीं। सभी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, पर वो स्कूल नहीं गईं। छात्राएं राजगीर बस स्टैंड में 12:00 बजे के करीब टूरिस्ट बस में सवार होते हुए दिख रही है। उसके पहले से भी लड़कियां अपने चेहरे को

.

शुक्रवार को सभी लड़कियां पटना के गांधी मैदान के 8 नंबर गेट से बरामद हुईं है। लड़कियां घर से आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज लेकर निकली थी। लापता 7 छात्राएं +2 उच्च विद्यालय बेलदार बीघा और 1 मध्य विद्यालय बरैनी की है। स्कूल में जब अटेंडेंस चेक किया गया तो किसी की हाजिर नहीं बनी हुई थी।

एक छात्रा के चाचा ने कहा कि बेटी ने फोन कर बताया था कि मैं फंस गईं हूं। उसने किसके नंबर से फोन किया था, ये पता नहीं। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी थी। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैनी और नेकपुर गांव की है।

रोज बेटी शाम 5 बजे तक लौट जाती थी

एक छात्रा की मां ने बताया घर से बेटी आधार कार्ड, बैंक पासबुक और माता-पिता का फोटो लेकर निकाली थी। सुहानी ने बताया था कि स्कूल में 10वीं का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। जब शाम हो गया और बेटी घर नहीं लौटी तो खोजबीन की जाने लगी।

तब पता चला कि बेटी न तो स्कूल गई थी और ना ही कोचिंग, 3:00 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जाती थी। जहां से 5:00 बजे तक घर आ जाती थी, लेकिन वह समय बीत जाने के बाद भी नहीं लौटी।

छात्रा के चाचा विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह फोन कर अन्नु ने बताया कि उनलोगों को नहीं पता की वह कहां आई हुईं हैं। वह कह रही थी कि उसे वापस घर ले चलिए। वह यहां आकर फंस गई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

स्कूल नहीं आईं थीं लड़कियां

प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल संजू कुमारी ने बताया कि सभी बच्चियां गुरुवार को स्कूल पढ़ने नहीं आई थी। गुरुवार की शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि स्कूल की 7 छात्राएं लापता हैं। जिसके बाद अटेंडेंस चेक किया गया तो पता चला कि वे स्कूल आईं ही नहीं थी। 6 बच्चियां 10 वीं क्लास में जबकि 1 बच्ची 9 वीं क्लास में पढ़ाई करती है।*अन्नू ने अननोन नंबर से किया था फोन*

पटना से बरामद हुई लड़कियां

पटना पुलिस ने सभी लड़कियों को गांधी मैदान के गेट नंबर 8 से बरामद कर लिया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। छबीलापुर पुलिस बरामदगी के लिए पटना के लिए रवाना हो गई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट