75 साल पुरानी क्रिकेट कैप 2.9 करोड़ में बिकी:  ‘चन्ना मेरेया’ फेम अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्‍लेबैक सिंगिग; 28 जनवरी के करेंट अफेयर्स

75 साल पुरानी क्रिकेट कैप 2.9 करोड़ में बिकी: ‘चन्ना मेरेया’ फेम अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्‍लेबैक सिंगिग; 28 जनवरी के करेंट अफेयर्स


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Updates; India EU Deal | Arijit Singh Retirement

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं अरिजीत सिंह के प्‍लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास और भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. भारत और यूरोपीय यूनियन में फ्री ट्रेड को मंजूरी मिली

27 जनवरी को भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड डील (FTA) हुई। 18 साल की लंबी बातचीत के बाद 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया गया।

  • भारत-EU फ्री ट्रेड डील के बाद यूरोपीय यूनियन के मार्केट में इंडियन क्लॉथ, लेदर, जूलरी, फार्मास्यूटिकल्स, फिशरी प्रोडक्ट कम टैरिफ या जीरो टैरिफ लगेगा।
  • डील के बाद भारत में यूरोपीय सामान जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।
  • भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि EU दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।
  • सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद 6 यूरोपीय देशों ने शांति स्थापित करने और आर्थिक मजबूती के लिए 1951 में यूरोपियन यूनियन की स्थापना की थी।
  • बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड ने यूरोपियन यूनियन की स्थापना की थी। वर्तमान में यूरोपीय यूनियन में 27 मेंबर देश हैं।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्‍ट थीं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्‍ट थीं।

2. OCA प्रेसिडेंट रणधीर सिंह ने रिटायरमेंट लिया

26 जनवरी को ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के प्रेसिडेंट रणधीर सिंह पद से रिटायर हुए। इंडियन स्पोर्ट्स एडमिनस्ट्रेटर रहे रणवीर स्वास्थ्य कारणों से समय से पहले रिटायर हुए हैं।

  • रणधीर ने स्वास्थ्य कारणों के चलते टेन्‍योर से 2 साल से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया। वो 2028 तक पद पर रहने वाले थे।
  • रणधीर सितंबर 2024 में OCA अध्‍यक्ष बनने वाले पहले भारतीय थे।
  • रणधीर 1987-2012 तक इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के जनरल सेक्रेटरी रहे।
  • 2001-2004 तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के मेंबर रहे और 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की ऑर्गेनाइजेशन टीम का हिस्सा रहे।
  • रणधीर ने पांच बार ओलिंपिक खेला है, जिसमें मेक्सिको 1968, म्यूनिख 1972, मॉन्ट्रियल 1976, मॉस्को 1980 और लॉस एंजिल्स 1984 ओलिंपिक शामिल हैं।
  • 1978 में एशियाई गेम्स में ट्रैप शूटिंग में रणधीर ने गोल्ड जीता था। उन्होंने 1982 में पर्सनल शूटिंग में ब्रॉन्ज और ग्रुप में सिल्वर जीता था।
  • OCA ने 26 जनवरी 2026 को ताशकंद में जनरल एसेम्बली में शेख जोआन बिन हमद अल थानी को प्रेसिडेंट चुना है।
रणधीर सिंह को 1979 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रणधीर सिंह को 1979 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

3.अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट 27 जनवरी को गायक और संगीतकार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी।

  • अरिजीत 2005 में पहली बार रियलिटी टीवी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे।
  • प्लेबैक सिंगर के तौर पर अरिजीत ने पहली बार 2010 में तेलुगु फिल्म ‘केडी’ के लिए गाना गया।
  • बॉलीवुड में अरिजीत ने साल 2011 में मर्डर 2 से शुरुआत की।
  • 2013 में आशिकी-2 के गाने ‘तुम ही हो’ के लिए अरिजीत को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
  • 2018 में फिल्म पद्मावत के ‘बिन्ते दिल’ और 2022 में ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन के ‘केसरिया’ के लिए उन्हें बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला।
  • 2025 में पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अरिजीत वर्तमान में म्यूजिक, पॉडकास्ट चैनल Spotify पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले आर्टिस्ट में से एक हैं।
  • 2025 तक उनके 151 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इस रैंक में उन्होंने पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और एड शीरन जैसे आर्टिस्ट को पीछे छोड़ दिया है।
  • अरिजीत ने 300 से ज्यादा हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़ और पंजाबी भाषा में गाने गाए हैं।
  • अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ।
अरिजीत की मां शास्त्रीय गायिका थीं और मौसी तबला वादक। कम उम्र में ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

अरिजीत की मां शास्त्रीय गायिका थीं और मौसी तबला वादक। कम उम्र में ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

4. तमिल महाकाव्य कंबारमायनम को आवाज देने वाले डॉ. ज्ञानसुंदरम का निधन

26 जनवरी को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और तमिल विद्वान डॉ. ज्ञानसुंदरम का निधन हो गया। वे 84 साल के थे।

  • डॉ. ज्ञानसुंदरम ने कंबर द्वारा रचित तमिल महाकाव्य​​​​ ‘कंबारमायनम’ को अपनी आवाज दी थी।
  • तमिलनाडु सरकार ने 2025 में डॉ. ज्ञानसुंदरम को तमिल लेटर्स में उनके योगदान के लिए ‘इलक्किया ममानी पुरस्कार’ दिया था।
  • डॉ. ज्ञानसुंदरम सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ क्‍लासिकल तमिल स्‍टडीज के डिप्‍टी डायरेक्‍टर भी रहे।
पीएम मोदी ने डॉ. ज्ञानसुंदरम के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। (फाइल फोटो)

पीएम मोदी ने डॉ. ज्ञानसुंदरम के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। (फाइल फोटो)

5. डॉन ब्रेडमैन की ‘बैगी ग्रीन कैप’ 2.92 करोड़ में नीलाम

27 जनवरी को दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन की ‘बैगी ग्रीन’ कैप 2.9 करोड़ में नीलाम हुई।

  • ऑस्‍ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुई नीलामी में एक अनाम खरीदार ने डॉन ब्रेडमैन की ‘बैगी ग्रीन’ कैप 4,60,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 2.92 करोड़ रुपए में खरीदी।
  • ब्रैडमैन ने 1947-48 में आजाद भारत के खिलाफ खेली गई पहली टेस्ट सीरीज के दौरान बैगी ग्रीन कैप पहनी थी।
  • ब्रेडमैन ने ये कैप सीरीज के बाद भारतीय टीम के ओपनिंग गेंदबाज श्रीरंगा सोहनी को गिफ्ट में दी थी।
  • सोहनी परिवार ने ब्रेडमैन की कैप करीब 75 साल तक सुरक्षित रखी जिसे अब नीलाम किया है।
  • भारतीय क्रिकेटर श्रीरंगा सोहनी ने 1947-48 की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली गेंद फेंकी थी।
  • मैच के बाद ब्रैडमैन ने अपनी कैप सोहनी को यादगार के तौर पर दी थी। इसमें दोनों खिलाड़ियों के नाम लिखे हुए हैं।
  • अब तक सबसे महंगी बैगी ग्रीन कैप का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न के नाम है। ये कैप 5.90 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।
25 फरवरी 2001 को डॉन ब्रेडमैन का ऑस्‍ट्रेलिया के केंसिंग्‍टन पार्क में निधन हो गया था।

25 फरवरी 2001 को डॉन ब्रेडमैन का ऑस्‍ट्रेलिया के केंसिंग्‍टन पार्क में निधन हो गया था।

6. पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक का वर्चुअल उद्घाटन किया

27 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के चौथे एडीशन का वर्चुअली उद्घाटन किया।

  • इंडिया एनर्जी वीक 30 जनवरी तक चलेगा।
  • 75 हजार से ज्यादा एनर्जी प्रोफेशनल, 700 से ज्यादा एग्जीबिटर, 550 से ज्यादा एक्सपर्ट स्पीकर इंडिया एनर्जी वीक में शामिल होंगे।
  • इंडिया एनर्जी वीक में तेल और गैस, रिन्युएबल एनर्जी, हाइड्रोजन, बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिफिकेशन, डिजिटलाइजेशन, AI और नेट-जीरो पाथवे जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • इंडिया एनर्जी वीक इवेंट भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (FIPI) के अंतर्गत हो रहा है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (बांए) ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (बीच में), और संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग एवं उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर (दांए) का स्‍वागत किया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (बांए) ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (बीच में), और संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग एवं उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर (दांए) का स्‍वागत किया।

आज का इतिहास

28 जनवरी:

  • 1556 में मुगल शासक हुमायूं की मौत हुई।
  • 1835 में पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
  • 1935 में आइसलैंड अबॉर्शन को कानूनी मंजूरी देने वाला पहला देश बना।
  • 1999 में भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।

——————-

ये खबरें भी पढ़ें…

शुभांशु शुक्‍ला अब हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे: इंग्‍लैंड से क्रिकेट भारत लाने वाले इंद्रजीत बिंद्रा का निधन; 27 जनवरी के करेंट अफेयर्स

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्‍ला को अशोक चक्र सम्‍मान मिलने और पूर्व BCCI सचिव इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट