आदिवासी समाज का 70वां वार्षिक महाधिवेशन:  वर्चुअल जुड़े CM विष्णदेव साय, बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहचाना है – Dhamtari News

आदिवासी समाज का 70वां वार्षिक महाधिवेशन: वर्चुअल जुड़े CM विष्णदेव साय, बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहचाना है – Dhamtari News




धमतरी में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 70वां वार्षिक महासभा और महाधिवेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल के माध्यम से वर्चुअल रूप से जुड़कर समाज को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो पाने पर खेद व्यक्त किया और जल्द ही समाज के बीच आने का आश्वासन दिया। यह आयोजन धमतरी जिले की नगरी तहसील के सिहावा-ग्राम गट्टासिल्ली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महाधिवेशन समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाते हैं, जिससे संवाद, विचार-विमर्श और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल समाज के बल्कि प्रदेश और देश के समग्र विकास को भी गति प्रदान करता है। सीएम बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहचाना है मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शासन की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों के हित में प्रदेश में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई। इसके अलावा प्रदेश के 25 लाख 24 हजार किसानों को धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व उनके खातों में सीधे हस्तांतरित की गई, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि सीए ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है, जिससे वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की आय में बढ़ोतरी हुई है। चरण पादुका योजना को फिर से शुरू कर वनवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनजातीय विकास पर सरकार की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवा रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का विशेष उल्लेख किया। सीएम ने कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, विरासत का सजीव प्रतिबिंब है। इसका लोकार्पण नरेंद्र मोदी ने किया है। संग्रहालय देखने की अपील उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से संग्रहालय का अवलोकन करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास से जुड़ सकें।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट