नेशनल तीरंदाजी के लिए 6 खिला​ड़ियों का चयन – Mahasamund News

नेशनल तीरंदाजी के लिए 6 खिला​ड़ियों का चयन – Mahasamund News



.

भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। जो 22 से 30 नवंबर तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होगा।

बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में तोरण यादव , चांदनी साहू , जया साहू , डोमेश्वरी साहू , देविका साहू , नवलीन कौर राष्ट्रीय चैंपियनशिप ईटानगर में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड में शामिल होंगे।

जिले के बागबाहरा और खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के खिलाड़ी नेशनल में मेडल जीतने की उम्मीद से शुक्रवार को जिले से रवाना हुए, जिसमें जया साहू और डोमेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल हैं। चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी आधुनिक धनुष से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले खिलाड़ी इंडियन राउंड के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो चुके हैं। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन होने और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट