डबवाली में महिला समेत 6 नशा तस्कर अरेस्ट:  साढ़े तीन लाख कीमत की हेरोइन बरामद, तीन बाइक जब्त, एक पंजाब का रहने वाला – dabwali News

डबवाली में महिला समेत 6 नशा तस्कर अरेस्ट: साढ़े तीन लाख कीमत की हेरोइन बरामद, तीन बाइक जब्त, एक पंजाब का रहने वाला – dabwali News




सिरसा में सीआईए कालांवाली, सीआईए डबवाली और एंटी नारकोटिक सेल (ANC) डबवाली की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 18.550 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन बाइक भी जब्त की गई हैं। पहला मामला एएनसी स्टाफ डबवाली से जुड़ा है। प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को एएसआई गुरुसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान मंडी कालांवाली के तख्तमल रोड से दादू रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान पार्क वाली गली, वार्ड नंबर 5 के पास एक बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो गई। शक के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी रवि कुमार निवासी मंडी कालांवाली के कब्जे से मोटरसाइकिल के वाइजर से 6.090 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि यह हेरोइन उसे गोरा सिंह निवासी गदराना, जिला सिरसा ने सप्लाई की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य तस्कर गोरा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। बिना नंबर की बाइक सवार पकड़ा दूसरी कार्रवाई सीआईए कालांवाली की ओर से की गई। प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि डबवाली रोड से चर्च की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। आरोपी साहब सिंह उर्फ भादा निवासी गांव कालांवाली की तलाशी लेने पर बाइक के हैंडल से 6.390 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे यह नशीला पदार्थ मंडी कालांवाली की एक महिला से मिला था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीसरी कार्रवाई सीआईए डबवाली द्वारा की गई। प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि देसूजोधा से हैबूआना की ओर गश्त के दौरान दो युवक बाइक पर पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन बाइक बंद हो गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीरबल निवासी हैबूआना और सुखविंद्र सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी भुट्टीवाला जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.070 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड पर लिए जाएंगे पकड़े गए आरोपी डबवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा। बिना नंबर की बाइक सवार पकड़ा दूसरी कार्रवाई सीआईए कालांवाली की ओर से की गई। प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि डबवाली रोड से चर्च की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। आरोपी साहब सिंह उर्फ भादा निवासी गांव कालांवाली की तलाशी लेने पर बाइक के हैंडल से 6.390 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे यह नशीला पदार्थ मंडी कालांवाली की एक महिला से मिला था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीसरी कार्रवाई सीआईए डबवाली द्वारा की गई। प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि देसूजोधा से हैबूआना की ओर गश्त के दौरान दो युवक बाइक पर पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन बाइक बंद हो गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीरबल निवासी हैबूआना और सुखविंद्र सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी भुट्टीवाला जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.070 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड पर लिए जाएंगे पकड़े गए आरोपी डबवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट