8 साल की बच्ची से रेप…बाजार चलो बोलकर ले गया:  सक्ती में 45 साल का शख्स अरेस्ट, जांजगीर में CAF-जवान ने अश्लील-VIDEO बनाकर किया रेप – Chhattisgarh News

8 साल की बच्ची से रेप…बाजार चलो बोलकर ले गया: सक्ती में 45 साल का शख्स अरेस्ट, जांजगीर में CAF-जवान ने अश्लील-VIDEO बनाकर किया रेप – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ के जांजगीर और सक्ती जिले में रेप केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 8 साल की बच्ची से 45 साल के शख्स ने रेप किया है। मासूम को आरोपी बाजार ले जाने के बहाने अपने घर ले गया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छपोरा चौकी क्षेत्र की है।

.

वहीं, जांजगीर चांपा जिले में CAF जवान ने फरवरी में मेला ड्यूटी के दौरान महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

सक्ती जिले में 8 साल की बच्ची से 45 साल के शख्स ने रेप किया है।

पहली घटना: 8 साल की बच्ची से रेप

जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर पर अकेली थी। उसी समय गांव के ही दूजराम सोनवानी (45) घर पहुंचा। उसे बाजार ले जाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची को कुछ समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ है, लेकिन जब दर्द होने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

आरोपी भेजा गया जेल

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने सबूत इकट्ठे किए। बीएनएस की धारा 137, 127, 65(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांजगीर चांपा जिले में CAF जवान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

जांजगीर चांपा जिले में CAF जवान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

दूसरी घटना: CAF जवान ने महिला का वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

जांजगीर चांपा जिले में CAF जवान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि, आरोपी इसहाक खलखो (37) छत्तीसगढ़ शस्त्र बल की दूसरी वाहिनी में सकरी बिलासपुर में तैनात है।

पीड़िता के अनुसार, फरवरी में मेला ड्यूटी के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। शिवरीनारायण थाने में BNS की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस को जब आरोपी के थाने में आने की सूचना मिली, तब टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

गर्लफ्रेंड से रेप कर 51-बार पेचकस गोदने वाले की कहानी: लड़की को बस-कंडक्टर से प्यार हो गया, दूसरे से बात करने लगी तो मार-डाला, उम्रकैद

गर्लफ्रेंड से रेपकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

गर्लफ्रेंड से रेपकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर सीने पर पेचकस से 51 बार गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बॉयफ्रेंड को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या की वजह गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे युवक से बात करना था। आरोपी बस कंडक्टर अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा था। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट