कैथल सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत: परिवार में लड़का होने पर शगुन देने जा रहा था, पांच बच्चों का पिता – Kaithal News


अस्पताल में पहुंची पुलिस व ग्रामीण

कैथल के सीवन क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने परिवार में लड़का होने पर अपनी एक रिश्तेदारी में शगुन देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सीवन के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ड

.

राहगीरों ने दी सूचना

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर परिजनों को बुलाया और उसे इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अस्पताल में पहुंचे लोग

पुलिस ने दर्ज किया केस

सीवन थाना एडिशनल एसएचओ संदीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि उनके परिवार में लड़का होने पर वह शगुन देने के लिए अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। सीवन पहुंचने पर यह हादसा हुआ। पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मेहनत मजदूरी करता था

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोनू मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके परिवार में दो बेटे व तीन बेटियां हैं। वह घर में अकेला कमाने वाला था। परिजनों ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link