सिरसा लोकसभा के 4 नेता बिहार में करेंगे प्रचार:  कांग्रेस ने सैलजा को दी जिम्मेदारी, BJP ने दुग्गल-बेदी और बराला की ड्यूटी लगाई – Fatehabad (Haryana) News

सिरसा लोकसभा के 4 नेता बिहार में करेंगे प्रचार: कांग्रेस ने सैलजा को दी जिम्मेदारी, BJP ने दुग्गल-बेदी और बराला की ड्यूटी लगाई – Fatehabad (Haryana) News


बिहार चुनाव के लिए गए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के नेता कृष्ण बेदी, सांसद कुमारी सैलजा, सुभाष बराला व सुनीता दुग्गल।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के चार दिग्गज नेता बिहार चुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। इनमें राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा कांग्रेस की तरफ से जाएंगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व सांसद सुनीता दुग

.

ये सभी नेता बिहार पहुंच कर कार्यकर्ताओं व संगठन के नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं। बता दें कि, बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला।

जानिए किस नेता को क्या जिम्मेदारी मिली

  • सुनीता को बनाया प्रबुद्धजन सम्मेलन का संयोजक: पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को पूरे बिहार प्रदेश में प्रबुद्धजन सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। उन्हें हर जिले में प्रबुद्धजन सम्मेलन करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इन सम्मेलनों में प्रबुद्धजनों को बुलाकर उनसे बीजेपी के लिए समर्थन मांगा जाएगा। उनके साथ स्थानीय नेताओं को भी टीम में शामिल किया गया है।
  • सुभाष बराला ने बांका और कटोरिया विधानसभा क्षेत्र संभाले: राज्यसभा सांसद एवं फतेहाबाद जिले की टोहाना सीट से पूर्व विधायक सुभाष बराला ने बिहार पहुंच कर बांका और कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान संभाला है। यहां उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। फिर मतदाताओं से भी मुलाकात की।
  • कृष्ण बेदी भी पहुंचे बिहार: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी बिहार पहुंच चुके हैं। वह श्रीपटना साहिब पहुंचे हैं। यहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मतदाताओं के बीच जाकर एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए जोर लगाएंगे।
  • केसी वेणुगोपाल के साथ पहुंची कुमारी सैलजा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा बिहार में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ एक दौरा कर चुकी है। इसके बाद राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के चलते वह वापस आ गई थी। अब फिर से वह बिहार में चुनाव प्रचार में भागीदारी करेंगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट