ज्वेलरी शॉप से चोरी मामले में 3 चोर गिरफ्तार:  आरा में कारीगर ने दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश, 75 ग्राम सोने के गहने बरामद – Bhojpur News

ज्वेलरी शॉप से चोरी मामले में 3 चोर गिरफ्तार: आरा में कारीगर ने दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश, 75 ग्राम सोने के गहने बरामद – Bhojpur News


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई।

आरा में ज्वेलरी शॉप से चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार किया है। 75 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है। घटना गोपाली चौक डाबर गली की है।

.

गिरफ्तार आरोपियों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ वार्ड संख्या-43 निवासी शंकर कुमार, अंकित कुमार और अमित कुमार शामिल है। शंकर कुमार पहले ज्वेलरी शॉप में ही काम करता था। एक महीना पहले मालिक ने उसे हटा दिया था। इसी रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची।

SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

काम से हटाने के बाद रची साजिश

जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी मुन्ना कुमार शिव मार्केट में आभूषण कारीगरी की दुकान चलाते हैं। आठ जनवरी की रात करीब नौ बजे रोज की तरह दुकान बंद करके कर्मचारियों के साथ अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चोरों ने मार्केट का गेट और दुकान का शटर खोलकर लगभग 80 ग्राम हॉलमार्क सोने के जेवरात चुरा लिए।

चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। पहचान छिपाने के लिए पर्दे से अपना चेहरा ढक रखा था और चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया था। अगले दिन सुबह जब दुकान के कर्मचारी पहुंचे तो जेवरात गायब मिले। इसके बाद दुकानदार मुन्ना कुमार ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अपने एक पूर्व कारीगर पर संदेह जताया।

पुलिस ने जांच के दौरान पहले अनाइठ निवासी शंकर कुमार को उठाया। उसकी निशानदेही पर उसके दो अन्य सहयोगियों अंकित कुमार और अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि शंकर कुमार के घर से चोरी किए गए 75 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट