दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बुढ़िया सुकराती गांव के चौर में कुछ लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दो देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलमा निवासी भगवान देव राय, महेश राय और मुरारी कुमार के तौर पर हुई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इसके अलावा पुलिस ने विनोद महतो हत्याकांड में एक नाबालिग को पकड़ा है। पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह केंद्र भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक बहेड़ा के अचलपुर गांव का रहने वाला था। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि 1 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बाजितपुर थाना क्षेत्र के नरहा से महुआ टोला जाने वाली सुनसान रोही बांध सड़क पर हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू की गई। एफएसएल और टेक्निकल सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए। 7 नामजद पर FIR मृतक के पिता सत्य नारायण महतो के बयान पर सात नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में किशोर ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि जतुका गांव स्थित इटही पोखर के पास साजिश रची गई थी।
Source link
दरभंगा में हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार: 2 कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद; विनोद महतो हत्यााकंड में नाबालिग को पकड़ा – Darbhanga News
- Share



