पलवल KMP एक्सप्रेस लूट केस में 3 आरोपी गिरफ्तार:  ट्रक ड्राइवर से 58 लाख छीने थे, एक बदमाश पीड़ित के गांव का – Palwal News

पलवल KMP एक्सप्रेस लूट केस में 3 आरोपी गिरफ्तार: ट्रक ड्राइवर से 58 लाख छीने थे, एक बदमाश पीड़ित के गांव का – Palwal News



गिरफ्तार आरोपियों का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस।

पलवल पुलिस ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुई 58 लाख रुपए की लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

.

यह घटना बीते सोमवार, 8 दिसंबर देर रात की है। जिला हिसार के खांड़ाखेड़ी गांव निवासी रणधीर ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। रणधीर पिछले 30 वर्षों से खांडाखेड़ी गांव निवासी ट्रांसपोर्टर राजेश का ट्रक चलाता है।

जाने लूट की पूरी वारदात

रणधीर 3 दिसंबर को जींद से भैंस लेकर जबलपुर गया था। 6 दिसंबर को जबलपुर में भैंस उतारने के बाद, उसने काला पाउडर भरा। 6 दिसंबर को ही उसे तीन अलग-अलग डेयरी मालिकों दीपक, राजा और लक्की की तरफ से भैंसों की बिक्री के 58 लाख रुपए तीन बंद डिब्बों में नकदी के रूप में दिए गए थे। उसने इन तीनों डिब्बों को एक कट्टे में रखकर ट्रक के ऊपर लोड किए गए माल के साथ तिरपाल के नीचे छिपा दिया था।

7 दिसंबर की सुबह वह खरखौदा के लिए रवाना हुआ। 8 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जब उसका ट्रक केएमपी एक्सप्रेसवे पर पलवल के सदर थाना अंतर्गत यादुपुर गांव के फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई एक सफेद बोलेरो गाड़ी ने उसके ट्रक को रोक लिया। बोलेरो से छह-सात युवक उतरे। उन्होंने ट्रक का चालक साइड का शीशा तोड़ दिया और तीन युवक ट्रक पर चढ़ गए।

बदमाशों ने रणधीर को गाड़ी के अंदर ही काबू कर लिया और ट्रक के ऊपर रखे नकदी के कट्टे को लूट लिया। इसके बाद वे तेजी से अपनी बोलेरो में बैठकर मानेसर की तरफ भाग निकले।

ट्रक ड्राइवर ने क्या बताया

रणधीर ने बताया कि बोलेरो पर सफेद रंग की नंबर प्लेट थी, लेकिन उस पर कोई नंबर नहीं लिखा हुआ था। रणधीर ने वारदात की सूचना तुरंत ट्रक मालिक राजेश व पुलिस को दी। ट्रक चालक से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू कि तभी ट्रांसपोर्टर राजेश भी थाने पहुंच गया। उन्होंने बताया कि रणधीर से कुल 58 लाख की नकदी लूटी गई है।

वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और जींद से करीब 32 भैंस बिक्री के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर उनके ट्रक के जरिए भेजी गई थी। इन्हीं भैंसों के बदले यह नकदी प्राप्त हुई थी, जो रणधीर को भैंस बेचने वालों ने दी थी।

3 आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई। सीआईए की टीम ने हिसार के खांड़ाखेड़ी गांव निवासी कुलदीप, हिसार के नाडा गांव निवासी हरदीप व इस्लामपुर निवासी जिवेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों में शामिल कुलदीप ट्रक चालक रणधीर व ट्रांसपोर्ट मालिक राजेश के ही गांव का रहने वाला है।

जिसके चलते प्रथम नजर में कुलदीप को ही इस लूट का मास्टर माइंड माना जा रहा है। सीआईए की टीम जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी हुई रकम को बरामद करने में जुटी हुई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट