बिहार में 27 IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति:  2017 बैच के अफसर अपर सचिव बने, 8 जिलाधिकारी शामिल – Kishanganj (Bihar) News

बिहार में 27 IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति: 2017 बैच के अफसर अपर सचिव बने, 8 जिलाधिकारी शामिल – Kishanganj (Bihar) News


बिहार सरकार ने 2017 बैच के 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों में वर्तमान में जिलाधिकारी के पद पर तैनात 8 अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदोन्

.

पदोन्नत हुए जिलाधिकारियों में किशनगंज के डीएम विशाल राज का नाम प्रमुख है, जो जनता से सीधे संवाद के लिए जाने जाते हैं। उनके अतिरिक्त जिन अन्य जिलाधिकारियों को अपर सचिव स्तर की पदोन्नति मिली है, वे इस प्रकार हैं:

अधिकारियों का पदोन्नति पत्र।

आदित्य प्रकाश (लखीसराय), नवल किशोर चौधरी (मधुबनी), अर्शद अजीज (सीतामढ़ी), उदिता सिंह (पूर्णिया), वैभव चौधरी (बांका), रिची पांडेय (शेखपुरा) और प्रकाश कुमार (अररिया)।

पदोन्नति के बाद भी अधिकारी अपने मौजूदा पदों पर ही तैनात रहेंगे

पदोन्नति के बाद भी ये सभी अधिकारी फिलहाल अपने मौजूदा पदों पर ही तैनात रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 2017 बैच के कुल 27 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में पदोन्नत किया गया है। शेष अधिकारी विभिन्न विभागों में सचिव, निदेशक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

बिहार में अभी भी कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पद रिक्त हैं। ऐसे में, सरकार को इन पदोन्नत अधिकारियों से अगले साल बड़े प्रशासनिक बदलावों में सहायता मिलने की उम्मीद है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट