250 किलो अवैध इमारती लकड़ी पिकअप सहित जब्त:  कुराबड़ थाना पुलिस की कार्रवाई, पिकअप रास्ते में छोड़ भागा ड्राइवर – Udaipur News

250 किलो अवैध इमारती लकड़ी पिकअप सहित जब्त: कुराबड़ थाना पुलिस की कार्रवाई, पिकअप रास्ते में छोड़ भागा ड्राइवर – Udaipur News



अवैध इमारती खैर लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ कुराबड़ थाना पुलिस ने बीती रात कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त किया है। एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी ने

.

इसी दौरान पिकअप(RJ27GE9687) को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर कुछ दूर वाहन को भगा ले गया और रास्ते में पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मौके पर की गई जांच में वाहन में लगभग 250 किलो अवैध इमारती खैर की लकड़ी के कुल 135 गट्टे बरामद किए गए।

जांच में पता लगा कि पिकअप मालिक का नाम तुसलीराम पुत्र कन्ना गाडीन निवासी गारियावास कुंथवास थाना खेरोदा उदयपुर है। जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने पिकअप और लकड़ी जब्त करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार के बाद पता लगेगा कि ये कहां से लकड़ियां ला रहे और कहां इसकी तस्करी की जा रही थी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट