‘पर्शियन गल्फ’ में 2000 भारतीय नाविक फंसे:  हिमाचल के कैप्टन रमन बोले-अमेरिका-इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार ‘सीमैन’ – Patlikuhal News

‘पर्शियन गल्फ’ में 2000 भारतीय नाविक फंसे: हिमाचल के कैप्टन रमन बोले-अमेरिका-इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार ‘सीमैन’ – Patlikuhal News




खाड़ी देश के ‘पर्शियन गल्फ’ में फंसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कैप्टन रमन कपूर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अमेरिका-इजरायल और इरान युद्ध के कारण 20 हजार नाविकों में दहशत का माहौल है। इनमें करीब 2000 भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण 500 से 700 समुद्री जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं। कैप्टन रमन ने कहा कि किसी भी शिप पर कभी भी अटैक हो रहा है। स्पेशियली उन शिप पर जिनका कोई भी लिंक अमेरिका और इजरायल के साथ है, अगर वो मूव करना शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि इरान चाहता है कि पर्शियन गल्फ से (भारत और चीन को छोड़कर) अन्य देशों को कोई भी ऑयल टैंकर बाहर न जाए। पर्शियन गल्फ में फंसा है उनका शिप: रमन कैप्टन रमन ने कहा कि उनका शिप पर्शियन गल्फ में फंसा हुआ है। वह कुछ दिन पहले ही ईराक से कार्गो लोड करके आए हैं। उनकी स्थिति ऐसी है कि वह न तो बाहर जा सकते हैं और न ही रह सकते हैं। उनके पास शिप में अलर्ट रहने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। एयरपोर्ट और समुद्री रास्ते बंद हैं। समुद्री जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं: कपूर कैप्टन कपूर ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के कारण इन जहाजों को फिलहाल आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे सभी जहाज समुद्र में एक ही जगह पर रुके हुए हैं और नाविक लगातार तनाव में हैं, जो लगातार अपने परिवारों से संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। अनिश्चित हालात के बीच नाविकों को अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। सुरक्षा की प्रार्थना की अपील कैप्टन रमन कपूर ने देशवासियों से सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर भारतीय नाविकों और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी और क्रू निरंतर उनका सहयोग कर रहा है।उन्होंने कहा कि दुआ करते हैं कि ये युद्ध जल्दी खत्म हो जाए, ताकि वह सुरक्षित घर पहुंच सकें। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और इरान के बीच बीते 28 फरवरी से युद्ध शुरू हो गया है। इस लड़ाई का आज 18वां दिन है। मगर अभी युद्ध समाप्त होने जैसे कोई संकेत नहीं है। इससे नाविक और ज्यादा तनाव में है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट