16 मौतें और ये हमारे नेता…:  जूते चलाए, चूड़ियां फेंकी, डेढ़ घंटे तक चला हंगामा – Indore News

16 मौतें और ये हमारे नेता…: जूते चलाए, चूड़ियां फेंकी, डेढ़ घंटे तक चला हंगामा – Indore News



भागीरथपुरा में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से पहुंची जांच समिति के सदस्यों को भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस जांच समिति के सदस्य पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता मौके पर ही आमने-स

.

पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में पुलिस ने कांग्रेस जांच समिति के सदस्य पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित 45 कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

विधायक महेश परमार ने कहा, हम पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तो भाजपा के लोग गुंडागर्दी करने लगे। वहीं विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में पीने का साफ पानी तक भाजपा उपलब्ध नहीं करवा पा रही हैं।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना सेतिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, विनय बाकलीवाल, सदाशिव यादव, दीपू यादव, गिरधर नागर, अमन बजाज, सच सलूजा, राजेश चौकसे, अमित पटेल, महक नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा किभाजपा के लोग देश में इंदौर को कलंकित कर रहे है। हम पीडितों से मिलने पहुंचे तो रोक दिया। जनता ने वोट इसलिए दिए कि देवदूत चुन रहे हैं, उन्हें क्या पता था कि उन्होंने यमदूतों को चुन लिया। 16 लोगों की जान इन लोगों ने ले लीं।

इटारसी… भीलाखेड़ी में कार पर खड़े होकर बोले जीतू पटवारी- गुंडों से लड़ने इंदौर आ रहा हूं

मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भीलाखेड़ी गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर में मोहन सरकार और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने अपने दौरे निरस्त कर इंदौर रवाना होने की बात कही और कार्यकर्ताओं से रविवार को भाजपा नेताओं के घर का घेराव करने व घंटा बजाने को कहा। कांग्रेस मौन नहीं बैठेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय और अन्य मौजूद थे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट