मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला:  4 लोगों की मौत, 9 घायल; रिवर्स करते समय हादसा, बस चालक हिरासत में

मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला: 4 लोगों की मौत, 9 घायल; रिवर्स करते समय हादसा, बस चालक हिरासत में


मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बस से हुआ।

मुंबई के भांडुप में स्टेशन रोड पर सोमवार देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स लेते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची।

पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिसे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की 5 तस्वीरें…

घटनास्थल पर लोगों के शव पड़े दिखाई दिए। वे खंभे और बैनर-पोस्टर से दब गए थे।

घटनास्थल पर लोगों के शव पड़े दिखाई दिए। वे खंभे और बैनर-पोस्टर से दब गए थे।

तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस रिवर्स करते समय फुटपाथ पर चढ़ गई थी।

तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस रिवर्स करते समय फुटपाथ पर चढ़ गई थी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के समय स्टेशन रोड पर काफी भीड़ थी, जिससे कई लोग बस की चपेट में आ गए।

हादसे के समय स्टेशन रोड पर काफी भीड़ थी, जिससे कई लोग बस की चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर लगा बिजली का खंभा भी टेढ़ा हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर लगा बिजली का खंभा भी टेढ़ा हो गया।

बस चालक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बस की मैकेनिकल और तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

हादसे में शामिल मध्यम साइज की बस ‘वेट लीज’ मॉडल पर ऑलेक्ट्रा ग्रीनटेक से ली गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय BEST का ही चालक बस चला रहा था। हादसे के एक घंटे बाद तक BEST के किसी अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

एक सीनियर सिविक अधिकारी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में भांडुप स्टेशन से संजय गांधी नेशनल पार्क तक, घनी आबादी वाली बस्तियों को जोड़ने वाले रास्तों से मिनी बसें हटा ली गई थीं। बसों की कमी के चलते, BEST ने सीमित टर्निंग रेडियस जैसी परिचालन दिक्कतों के बावजूद भांडुप स्टेशन के रूट्स पर ऑलेक्ट्रा की मिडी बसें शुरू की थीं।

BEST मुंबई में पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट की प्रमुख सर्विस है, जो शहर और उपनगरीय इलाकों को जोड़ती है। इसके पास लगभग 2,700-3,200 से अधिक बसें हैं। इनमें सामान्य, लिमिटेड, एसी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। BEST बस सेवा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधीन है।

——————————-

बस हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले:बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास 24 अक्टूबर को एक प्राइवेट बस में आग लग गई। हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट