डोंक नदी में नहाते समय 12 साल का बच्चा डूबा:  किशनगंज में नानी के घर घूमने आया था, तलाश में जुटी SDRF टीम – Kishanganj (Bihar) News

डोंक नदी में नहाते समय 12 साल का बच्चा डूबा: किशनगंज में नानी के घर घूमने आया था, तलाश में जुटी SDRF टीम – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर डोंक नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर मोहम्मद अलमास डूब गया। घटना सिंधीमारी घाट पर हुई। खबर लिखे जाने तक बच्चा लापता है और उसकी तलाश जारी है। मोहम्मद अलमास पश्चिम बंगाल के पाजीपाड़ा, सरनाबाड़ी का निवासी है। वह अपनी नानी के घर जहांगीरपुर पंचायत के फुलहरा वार्ड संख्या 2 घूमने आया था। साथियों ने परिजन को दी सूचना सोमवार दोपहर अलमास अपने तीन अन्य साथियों के साथ डोंक नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह अचानक डूब गया। उसके साथी बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घाट पर पहुंचे, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पहाड़कट्टा थाने को सूचित किया। SDRF की टीम कर रही तलाश थाना प्रभारी फूलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने लंबे समय तक गहन तलाश अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश कार्य अभी भी जारी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट