हांसी में राव तुलाराम चौक का शिलान्यास:  101 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने रखी नींव; MLA बोले- शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं – Hansi News

हांसी में राव तुलाराम चौक का शिलान्यास: 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने रखी नींव; MLA बोले- शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं – Hansi News




हरियाणा के हांसी शहर में मंगलवार को अमर शहीद राजा राव तुलाराम चौक का शिलान्यास किया गया। दिल्ली की ओर से हांसी में प्रवेश द्वार पर बन रही कैंची पर यह चौक बनाया जाएगा। स्वागत गेट निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच 101 वर्षीय अंगूरी देवी ने इसकी नींव रखी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने आधारशिला रखवाई। इस अवसर पर अहीरवाल समाज और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चौक पर अमर शहीद राजा राव तुलाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसमें वे घोड़े पर सवार और हाथ में तलवार लिए वीर मुद्रा में दिखाई देंगे। प्रतिमा के पीछे तिरंगा भी बनाया जाएगा। दावा किया गया है कि यह हरियाणा में राजा राव तुलाराम की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। विधायक बोले- शहीद के नाम पर राजनीति नहीं गेट को लेकर चल रहे विवाद पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि शहीदों के नाम पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहीद किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश और 36 बिरादरी के होते हैं, इसलिए सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। लंबे समय से प्रतिमा लगाने की मांग हो रही थी यह चौक अहीरवाल समाज और क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग थी। समाज के लोग लगातार इस स्थान पर अमर शहीद राजा राव तुलाराम की प्रतिमा लगाने और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में नगर परिषद हांसी के अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, पूर्व अध्यक्ष राजपाल यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश धवन और सब्जी मंडी प्रधान अनिल चावला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट