दरभंगा में जयमाला से पहले दुल्हन का शादी से इनकार:  दूसरी शादी करने पहुंचा था दूल्हा, लड़की पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक – Darbhanga News

दरभंगा में जयमाला से पहले दुल्हन का शादी से इनकार: दूसरी शादी करने पहुंचा था दूल्हा, लड़की पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक – Darbhanga News




दरभंगा में जयमाला से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़के की दूसरी शादी की बात सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दूल्हा समेत उसके परिजनों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की है। दूसरी शादी के बात पर लड़की के परिजनों का गुस्सा फूटा मोरो निवासी मंगल राम के पुत्र सुरेंद्र कुमार 11 मार्च को बैंड-बाजा और बारात के साथ कलिगांव पहुंचे थे। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार द्वार-पूजा की रस्म पूरी की गई। वरमाला के लिए स्टेज तैयार किया गया। दूल्हे को फूलों से सजी कुर्सी पर बैठाया गया। दुल्हन को भी जयमाला के लिए बुलाया गया। इसी दौरान कहीं से दूल्हे की दूसरी शादी होने की जानकारी सामने आ गई। यह बात पता चलते ही दुल्हन ने मंच पर ही शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पंडाल में हंगामा शुरू हो गया। दहेज में लड़के को मिली बाइक दूल्हा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी थी और और लड़की की पहली शादी। इस बारे में लड़की पक्ष को जानकारी नहीं दी गई थी। वरमाला के समय यह बात सामने आने के बाद शादी रोक दी और उन्हें बंधक बना लिया। दहेज में एक बाइक मिली थी। शादी में काफी खर्च हुआ है वहीं, लड़की पक्ष का कहना है कि शादी में पंडाल, लाइट, साउंड और भोजन पर काफी खर्च हुआ है। उसकी भरपाई किए जाने के बाद ही बारातियों को जाने दिया गया। मामले को लेकर गुरुवार को पंचायत भी बुलाई गई थी। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस को कोई जानकारी नहीं इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि इस मामले की कोई औपचारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर मामले का निपटारा कर लिया है। पुलिस की इस मामले में कोई भूमिका नहीं रही है। मामले की जानकारी ली जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट